11-February-2020


जशपुर में ----गिरा प्याज तो खुल गयी इनकी पोल ….प्याज के छिलके में छिपा था बालू का रहस्य ! पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर में एनएच 43 के निर्माण कार्य मे लगे शिवालया कनष्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा घटिया और रिजेक्टेड बालू का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है ।इसका खुलासा तब हुआ जब जब कनष्ट्रक्शन द्वारा बनाये जा रहे एनएच 43 के लीदाम और भलमंडा के बीच प्याज से भरा एक ट्रक पलटी खा कर गिर गया ।ट्रक के पलटी खाने के बाद शंख नदी से बालू लेकर आ रहे हाइवा रास्ते मे ही फंस गए।पलटे हुए ट्रक का कवरेज करने पहुंचे मुनादी की टीम की नजर जब बालू वाले हाइवा पर पड़ी और हाइवा ड्राइवर से बालू के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि बालू को शिवालया कनष्ट्रक्शन प्लांट ले जाया जा रहा है ।

आपको बता दें कि शंख नदी के बालू को पहले ही रिजेक्ट किया जा चुका है ।जांचने परखने के बाद यहाँ के बालू को गुनवत्ताविहीन घोषित किया जा चुका है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News