11-February-2020


मुनादी ब्रेकिंग - हंसती खेलती तीन साल की मासूम अचानक सो गई मौत के आगोश में, और घर मे पसर गया मातम, घटना ऐसी है कि .....पढें पूरी ख़बर



धरमजयगढ़ मुनादी।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के नेवार-पोरिया गाँव में एक बच्ची सुप्रिमा तिर्की जिसकी उम्र महज 3 साल की रही खेल खेलते बच्ची हाल ही में हुई बारिश की वजह से कमजोर हो चुकी दीवाल के पास खेल रही थी। इसी दौरान कमजोर हो चुकी दीवाल अचानक कच्ची और कमजोर हो चुकी दीवार गिर गई।

परिजन कुछ समझ पाते तब तक बहोत देर हो चुकी थी जब तक मलबे के अंदर से बच्ची को बाहर निकालते बच्ची की सांस थम चुकी थी। घटना कल शाम की है इस घटना से घर मे मातम पसर गया । बाद में पुलिस को सूचना दी गई और सुबह 7 बजे धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में बच्ची का पीएम कराया गया वही इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News