11-February-2020


देखिये वीडियो: जशपुर के इस युवक को डिफॉल्टर बनाने में कैसे लग गयी है एक फायनेंस कम्पनी,युवक ने कहा-एक एक पाई चुका दिया हूँ फिर भी…पढ़िये पूरी खबर..



जशपुर मुनादी।।

फाइनेंस कंपनी से चारपहिया वाहन फाइनेंस करवाने वाले एक युवक कम्पनी का एक एक पाई अदा कर देने के बावजूद कम्पनी के डिफाल्टर सूची में शामिल हो गया है

https://youtu.be/Y7YSaUOeYLY

मामला जशपुर जिले के तपकरा का है।यहाँ केरहने वाले रघुबीर गुप्ता ने फाइनेंस कम्पनी चोला मण्डलम से 2014 में बेलोनो चारपहिया वाहन फाइनेंस कराया था और धीरे धीरे करके उसने कम्पनी को एक एक पैसा चुका दिया ।रघुबीर गुप्ता की माने तो उसने हर किश्त को नीयत तिथि पर ही अदा किया लेकिन कम्पनी ने उसे अचानक 44हजार का एक नोटिस थमा दिया और 2 वर्षो से कम्पनी उसे एनओसी नही दे रही है जिसके चलते उसे किसी दूसरे बैंक से कोई लोन नही मिल पा रहा है ।रघुबीर गुप्ता ने बताया कि कम्पनी उसे डिफाल्टर बनाने में लगी है जिसके चलते उसका सिविल खराब हो रहा है।

इधर जब हमने चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के कुनकुरी ब्रांच मैनेजर मनीष तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कुछ स्टालमेंट को लेकर कम्पनी के साथ रघबीर गुप्ता का विवाद होने के चलते एनओसी रुका हुआ था लेकिन 2 सप्ताह पहले मामला सुलझ गया है ।मनीष तिवारी ने बताया कि रघुबीर गुप्ता का एनओसी पत्थल गाँव ब्रांच में आ चुका है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News