जशपुर मुनादी।।
जशपुर के एक कांग्रेसी नेता ने सरकारी कर्मचारी कुछ इस कदर परेशान हो गए है कि उन्हें आज नेता से सुरक्षा के लिए जिले के सभी विधायक और प्रदेश के मंत्रियों से गुहार लगानी पड़ गयी। छग लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के मंत्री व जिले के सभी तीनों विधायको को एक पत्र जारी कर बताया है कि अजय गुप्ता के द्वारा शासकीय कर्मचारियों पर अपने मतलब का काम करवाने हर वक़्त दबाव बनाया जाता है और काम नही करने पर ट्रांसफर करवाने की धमकियां दी जाती है ।उदाहरण के तौर पर उन्होंने एक अनुसूचित जाति समुदाय के एक शासकीय कर्मचारी का उदाहरण भी दिया है जिसे 11 फरवरी को मंत्री और विधायकों का नाम लेकर ट्रांसफर करवाने की धमकी दी गयी । छग लिपकीय वर्ग कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मंत्रियों और जिले के विधायकों से निवेदन किया है कि अजय गुप्ता की अनुसंशा पर कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगाई जाए ताकि वे निर्भीक होकर शासकीय कार्य कर सकें।


लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा जारी पत्र की पुष्टि करते हुए संघ के अध्यक्ष उमेश प्रधान ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि आज ही पत्र प्रेषितकिया गया है और पत्र के माध्यम से अजय गुप्ता से बचाने की गुहार लगाई गई है ।

