जशपुर मुनादी।।
बड़ी खबर जशपुर जिले के फरसाबहार से आ रही है जहां जनपद सीईओ ,तहसीलदार सहित जनपद और तहसील कार्यालय के दर्जन भर कर्मचारियों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए है।बिजली विभाग फरसाबहार की ये बहुत बड़ी कार्यवाही बतायी जा रही है ।कहा जा रहा है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों के उपर बगैर बिजली मीटर लगाए हूकिंग करके बिजली उपयोग किये जाने के आरोप हैं। आज दोपहर करीब 3 बजे बिजली विभाग की टीम ने जब अचानक छापा मारा और स्थिति का अवलोकन किया तो शिकायतों की पुष्टि हो गयी और पुष्टि होते ही सीईओ,तहसीलदार सहित जनपद और तहसील कार्यालय के दर्जनभर कर्मचारियों के बिजली कनेक्शन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया।

