11-February-2020


बड़ी खबर जशपुर: देखते ही देखते अस्पताल से बच्चा गायब ,अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों ने बताया-पूलिस आरोपी को ढूंढ रही है, थानेदार ने कहा-,मुझे नही पता,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।यहां के जिला अस्पताल से छ दिन का बच्चा चोरी हो गया है ।घटना की जानकारी जशपुर कोतवाली पूलिस को दे दी गयी है लेकिन जशपुर के कोतवाल मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

जिला अस्पताल से मिल रही जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में 5 फरवरी को श्रीटोंगा रायकोना की रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिसे अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग में रखा गया था।आज बच्चे के परिजन बच्चे को लेकर घूम रहे थे इसी बीच एक अज्ञात महिला उनके पास आई और बच्चे से खेलने लगी। लेकिन जैसे ही परिजन बच्चे से थोड़ा अलग हुए महिला बच्चे को लेकर रफू चक्कर हो गयी ।परिजन जब वापस आये और उन्हें बच्चा नही दिखा तो उनके होश उड़ गए और थोड़ी ही देर में अस्पताल में हंगामा मच गया।डॉक्टरों को जब इसबात की सूचना मिली तो उन्होंने कोतवाली पूलिस को इसकी सूचना दी।बताया जा रहा है कि बच्चे को चोरी करने वाली महिला की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है जिसे आधार बनाकर पूलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है लेकिन इस मामले में जब हमने जशपुर कोतवाली थाना प्रभारी से सम्पर्क किया तो उन्होंने इस तरह की घटना होने से ही इनकार कर दिया ।उन्होंने कहा -मुझे कुछ नही पता ,मैं बाहर में हूँ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News