11-February-2020


जशपुर में बिजली पर शुरू बहसा- बहसी, तहसीलदार और सीईओ ने कहा-मीटर भी और कनेक्शन भी लेकिन…अधिकारी ने कहा-मैं डरता नही हूँ ,जो चोरी करेगा…… पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के फरसाबहार तहसीलदार और जनपद सीईओ सहित दर्जन भर कर्मचारियों के घरों का बिजली कनेक्शन काटने के मामले में नयी नयी बात सामने आई है।इस मामले में फरसाबहार जनपद सीईओ कछवाहा का कहना है कि उन्होंने अवैध हूकिंग नही की है बाकायदे उनके घर मे मीटर भी लगा है लेकिन विभाग द्वारा अवैध हूकिंग करने का आरोप लगाकर बगैर सूचना जानकारी के बिजली काट दी गयी है ।उन्होंने दूरभाष पर चर्चा करते मुनादी डॉट कॉम को बताया कि उन्हें यह भी नही बताया गया कि उनके बिजली का बिल बकाया है और न ही जब से वो फरसाबहार में पदस्थ हुए है तबसे उनकी जानकारी में कोई बिजली का बिल आया है।जबकि तहसीलदार लक्ष्मण राठिया का कहना है कि उन्हें भी कनेक्शन काटने के पहले कोई सूचना नही दी गयी और कनेक्शन कटने के बाद जब फरसाबहार जे ई से संपर्क किया जा रहा है लेकिन जे ई द्वारा फोन रिसीव नही किया जा रहा है ।

इधर जब हमने बिजली विभाग के अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9340532650 पर सम्पर्क किया तो उन्होंने फोन उठाते ही कहा-मैं किसी से नही डरता ,मैं कलेक्टर को भी सब बता दिया हूँ ,चोरी की बिजली जलाने वालो पर कार्यवाही की जाएगी








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News