जशपुर जिले में खेलगढिया का जिन्न फिर से जाग उठा है ।अब इस योजना के तहत शासन द्वारा स्कूल के खाते में जमा रुपयों में से अधिकारियो के द्वारा कमीशन की मांग की जा रही है। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बड़े अधिकारियों का नाम लेकर जमा राशि से मोटी कमीशन की मांग की जा रही है ।शिक्षक अगर कमीशन दे देंगे तो शासन की खेलगढी योजना का कोई औचित्य नही रह जाएगा।
फरड्रेशन ने प्रेस विज्ञप्ति देकर बताया कि दिनांक 11फरवरी 2020 को स्कूल फ़ंड से कमीशन की मांग पर रोक लगवाने हेतु छतीसगढ़ सहायक शिक्षक फैडरेशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ममता बंजारा,जिला सयोंजक संजय मेहर ,जिला महामंत्री प्रवीण साय, जिला संगठन मंत्री सम्पति साय पैंकरा, पथलगाव ब्लॉक अध्यक्ष कायम अली, फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष नरेश यादव महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजश्री सिंह,दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार शास्त्री, ब्लॉक सदस्य भजन साय पैंकरा के उपस्थिति में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया। संघ के निवेदन पर जिलाधीश महोदय ने आवेदन पत्र पर टीएल मार्क कर जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया गया है।

