कृष्णा रविन्द्र पटेल के धोखे के बाद भी नंदेली हाउस खरसिया को क्या जिला पंचायत अध्यक्ष दिलवाएगा ?
निराकार को आगे बढ़ाने से हिचक रहे मंत्री और उनके करीबी
रायगढ़ मुनादी।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब सबकी जुबान पर एक ही चर्चा है कि आखिर कौन बनेगा अध्यक्ष? 14 तारीख को होने वाला जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिये अब महज 3 दिन का समय बच गया किंतु अभी तक राजनीतिक रूप से किसी एक नाम पर सर्वसम्मति बनते नही दिख रही है। भले ही नंदेली हाउस के कुछ सिपासलाहकर निराकार पटेल का नाम मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने में लगे है किंतु नंदेली हाउस का ही एक धड़ा चाहता है कि कृष्णा रविन्द्र पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज देने के बाद समय आने पर जैसे धोखा नंदेली हाउस को मिला है उससे किसी का कद बढ़ाने के पक्ष में करीबी सलाहकार मना कर रहे है। खुफिया सूत्रों की माने तो मंत्री जी अभी इस मामले में कोई निर्णय नही लिए है किंतु निराकार की वरिष्ठता को नजर अंदाज करना भी उनको थोड़ा असहज होगा। वही सूत्रों की माने तो ग्रामीण क्षेत्र में और पावर सेक्टर खड़े करने के पक्ष में मंत्री जी नही है। हालांकि यह बात भी सत्य है कि अन्य दावेदार में कैलाश नॉयक रायगढ़ विधायक के भाई है और पहली बार जिला पंचायत सदस्य के तौर पर राजनीति में एंट्री किये है उनको भी मौका देने के खिलाफ मंत्री जी के कुछ खास शागिर्द लगे हुए है। ऐसे में मंत्री महोदय उमेश पटेल और रायगढ़ विधायक प्रकाश नॉयक की जुगलबंदी में कोई नया समीकरण बनकर सामने आ सकता है जिसमे नेतागण भी भौचक हो सकते है।
फिलहाल तो आसार दिख रहे है उससे तो यही लग रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रायगढ़ जिले में उमेश पटेल को जिम्मेदारी सौपी गई है और उनका अभी एक मात्र मंशा सर्वसम्मति से बिना बिखराव के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित जिले के अधिकांश जनपद पंचायत में कब्जा करने में है।
अब 14 तारीख को सुबह ही ज्ञात होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए ऊँट किस करवट बैठता है। किंतु निराकार और कैलाश नायक के बीच रस्साकशी अभी जारी रहेगी।

