जशपुर जिले में एक परिवार 1995 से लगातार जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहा है । 1995 से 2020 तक हुए 5 पंचायत चुनावों में इस परिवार के 3 सदस्य बीडीसी का चुनाव जीते जबकि 2 सदस्यों को 2 बार जनपद उपाध्यक्ष रहने का भी मौका मिला ।इस बार फिर इस परिवार की बहू ने बीडीसी का चुनाव जीत लिया है और इस बार अगर समीकरण फीट खाया तो बहु परिवार की ओर से तीसरी बार उपाध्यक्ष की तीसरी पारी खेल सकती है।
हम बात कर रहे है दुलदुला जनपद पंचायत से निर्वाचित जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता की जो दो सशक्त प्रतिद्वंदियों को पछाड़ कर पहली बार जनपद सदस्य निर्वाचित हुई ।तकरीबन ढाई सौ वोट से जीत हासिल करने वाली पिंकी गुप्ता अपने परिवार की तीसरी सदस्य है जो जनपद का चुनाव जीती है ।इस परिवार के मुखिया दुखन साव (पिंकी गुप्ता के ससुर)सबसे पहले 1995 में बीडीसी का चुनाव लड़े और जीतने के बाद दुलदुला जनपद के उपाध्यक्ष बने ।इसके बाद इस परिवार से दिनेश गुप्ता(पिंकी गुप्ता के पति) बीडीसी का दो बार चुनाव लड़े और जीतकर एक बार जनपद सदस्य के रूप में कार्य किया जबकि एक बार फिर से इन्हें जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।बीते 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिंकी गुप्ता बीडीसी का चुनाव लड़ी लेकिन हार गई थी पर इस बार इसी क्षेत्र से इन्हें भारी मतों से जीत मिली ।बताया जा रहा है कि दुलदुला जनपद में आगामी 13 फरवरी को होने वाले जनपद अध्यक्ष /उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा इनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बना सकती है ।
पिंकी गुप्ता ने बताया कि आज तक क्षेत्र की जनता उनके परिवार को जीत का आशीर्वाद देते रही है और हमारा परिवार जीतता रहा है ।यह जनता के आशीर्वाद की देन है ।उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के उपर जूदेव परिवार का शुरू से आशीर्वाद रहा है आज भी जो जीत हुई उस जीत में जूदेव परिवार के आशीर्वाद को श्रेय जाता है ।

