जशपुर (नागलोक) मुनादी//
कहते हैं -"कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती" इसका ताजा उदाहरण बनी जशपुर जिले के ग्राम पंचायत तपकरा से नवनिर्वाचित सरपँच मीना नायक ।मीना नायक इस बार इस ग्राम पंचायत से तीसरी बार सरपंची का चुनाव लड़ रही थी और इनके तीसरे प्रयास के बाद उन्हें इस बार जीत हासिल हुई और इन्हें गाँव का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।मीना नायक सबसे पहले 2010 में सरपंची का चुनाव लड़ी इसके बाद 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इसी ग्राम पंचायत से सरपंची का चुनाव लड़कर दुबारा क़िस्मत आजमाया लेकिन उन्हें दोनो बार असफलता हाथ लगी।दो बार लगातार असफल होने के बावजुद मीना ने हिम्मत नही हारा और इस बार जब तीसरी बार उन्होंने कोशिश की तो इन्हें सफल होने से 7 -7 प्रतिद्वंदी भी नही रोक पाए और वह सरपंची का चुनाव जीत गयी ।मंगलवार को ग्राम पंचायत तपकरा में आयोजत पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत प्रतिनुधियो और तपजरा कि जनता को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित सरपँच मीना नायक ने कहा कि गाँव की जनता ने उनपर भरोसा जताया है और वह कभी उनके भरोसे को टूटने नही देगी।
इसके पश्चाात ग्राम पंचायत तपकरा के द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत के कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्रम्हाकुमारी बहनों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतवर्ष के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलों की माला, गुलदस्ते एवं स्वागत उद्बोधन द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। पंचायत सचिव जगन्नाथ जयसवाल के मार्गदर्शन में सरपंच मीना नायक के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारियों ने बारी बारी से शपथ ग्रहण किया। तत्पश्चात सरपंच ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने सेवा भाव को व्यक्त करते हुए विचार व्यक्त किए। ब्रम्हाकुमारी अमृता बहन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पंचायत के सभी पदाधिकारियों को उनकी विजेता होने की शुभकामनाएं दी एवं गांव के विकास एवं उन्नति हेतु एकजुट होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कार्य करते हुए आने वाले तनाव से बचने हेतु राजयोग ध्यान सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्राम पंचायत सचिव जगन्नाथ जयसवाल
के द्वारा एवं ब्रह्माकुमार शिव भाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर समस्त ग्राम वासियों हेतु स्वल्पाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तपकरा के भूतपूर्व पदाधिकारियों समेत कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

