12-February-2020


विवाद और आंदोलन के बाद केवल 5 वोट पाने वाले जशपुर के इस सरपँच ने ऐसे ली सरपंची की शपथ ...कहा-बहुत खुश हूं ...देखिये पुरा वीडियो



जशपुर मुनादी//
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत घुमरा में सिक्का उछालकर सरपँच बनाये गए नरहरी देहरी और निर्वाचित वार्ड पंचों  का आखिरकार शपथ समारोह सम्पन्न हो गया ।पंचायत के अधिकारियों की मौजूदगी में विवादों के बावजूद मंगलवार को सरपँच सहित सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिला दी गयी ।

https://youtu.be/w0I3spuqZ_o

    आपकों बता दें कि इस त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव में जिले का ग्राम पंचायत घुमरा  महज 5 वोट में सरपँच बनाये जाने को लेकर पूरे प्रदेश भर में चर्चा का विषय तो रहा ही साथ साथ गाँव के लोग आंदोलन पर भी उतारू हो गए थे। 3 दिन पहले ग्रामीणों ने पंचायत भवन में यह बोलकर ताला जड़ दिया था कि जबतक यहां दुबारा सरपँच का चुनाव नही होगा तबतक यहाँ न तो कोई सरपँच रहेगा न सचिव न वार्ड पंच ।दरअसल इस ग्राम पंचायत में ठीक मतदान के समय सरपँच पद के सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह ही बदल गए थे ।3 फरवरी को कूल 12 वोट ही पड़ पाए थे कि चुनाव चिन्ह बदले जाने को लेकर विवाद शुरु हो गया और 12 वोट में ही सरपँच पद के लिए मतदान रोक दिया गया और 2 दिन बाद 12 वोट को ही आधार बनाकर 2 सरपँच प्रत्याशियों के बीच हेड टेल करके नरहरी देहरी को सरपँच का सर्टिफिकेट दे दिया गया।इसके बाद ग्रामीण आंदोलन पर उतारू हो गए

https://youtu.be/dByG4SxbgYc

और 3 दिन पहले आक्रोशित होकर पंचायत में ताला जड़ दिया था ।लेकिन इस बीच मंगलवार को निर्वाचीत सरपँच और और वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हो गया वो भी बगैर विवाद के ।माना जा रहा है कि कलेक्टर की समझाइश के बाद ग्रामीण आंदोलन का रास्ता छोड़ विधि सम्मत लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए है।      बहरहाल महज 5 वोट पाकर ग्राम पंचायत घुमरा के  सरपँच बने नरहरी देहरी फुले नही समा रहा है और जब हमने सरपँच से बात की तो उसने क्या कहा ये भी सुन लिनिये......








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News