12-February-2020


एसपी ने लगाई पुलिस चौपाल, गुंडा और निगरानी बदमाशों की कराई परेड, समस्याएं सुनी और मामलों का…………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी थाना/चौकी एवं विभिन्न शाखाओं की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक लिया करते हैं । गत क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुविभाग स्तर पर मीटिंग लेने के निर्देश सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों को दिये थे । निर्देशों के पालन में मंगलवार को खरसिया अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले थानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी ।

बैठक के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पुलिस चौकी खरसिया में क्राइम मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद थाना खरसिया, छाल भूपदेवपुर अंतर्गत निवासरत गुंडा, निगरानी बदमाशों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष हाजिर कराया गया । जिनके पूर्व अपराधिक इतिहास की समीक्षा कर एक एक कर सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि शिकायत न मिलने की ताकीद की।

बैठक में इन थानों में दर्ज हुये गुम इंसान प्रकरणों के परिजनों को मिलने बुलाया गया था जिनसे मुलाकात कर उन्हें गुम बालक बालिकाओं के संबंध में पुलिस के जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया ।

दोपहर पुलिस चौकी खरसिया के पीछे खुले मैदान में पुलिस चौपाल लगाई गई जिसमें एडिशनल एसपी श्री वर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों एवं घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किए । उपस्थित जन सामान्य को एस.पी. द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर फ्राड एवं फेक काल से बचने को कहा गया । इस दौरान उपस्थित आमजन से सुझाव मांगे गए जिसमें आमजन द्वारा अपने सुझाव के साथ अपनी छोटी बड़ी शिकायतें समक्ष रखे ,जिनके निराकरण के लिए संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

चौपाल के दौरान रायगढ़ एसपी

शहर एवं देहात में कार्यरत 100 पुलिस मित्रों को हेलमेट वितरण किया गया है जिससे लोगों में हेलमेट की उपयोगिता के प्रति संदेश जाए । इस दौरान खरसिया शहर में व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने पुलिस के कहने पर सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं । पश्चात इसके खरसिया शहर में पुलिस एवं जनता की संयुक्त हेलमेट रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया ।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक खरसिया शहर के सम्मानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय पत्रकारों से रूबरू हुए । इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया पिताम्बर पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहु, थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहु, थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम एवं थानों के विवेचकगण उपस्थित थे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News