एक लाख रुपये का ईनामी जनमिलिशिया कमांडर दंतेवाड़ा में हुआ गिरफ्तार
रायपुर मुनादी ।
दंतेवाड़ा पुलिस ने बुधवार सुबह एक लाख के ईनामी जनमिलिशिया कमांडर को पकड़ने में सफलता पाई है।
पुलिस के अनुसार, DRG के जवान कुआकोंडा थाना क्षेत्र के दुवालीकरका पटेलपारा में सर्चिंग के लिए निकले थे, जहां सर्चिंग के दौरान घेरेबंदी करके एक लाख के ईनामी जनमिलिशिया कमांडर को जवानों ने धर दबोचा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार हुए नक्सली राजकुमार मरकाम पर कई नामजद आरोप दर्ज है। पंचायत चुनाव के समय दंतेवाड़ा SP, कलेक्टर के काफिले को ब्लास्ट कर उड़ाने के प्रयास भी आरोपी द्वारा किया गया था।

