12-February-2020


Munaadi Breaking- नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष की अनूठी पहल, हर रोज सुबह राष्ट्रगान से इस तरह गुजरेगा परिसर .....पढें पूरी ख़बर



नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीमती तरुण श्याम साहू एवं उपाध्यक्ष टार्जन भारती की अनूठी पहल

नगरपंचायत में अब रोज़ सुबह गूंजेगा राष्ट्रगान

धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान

नवनिर्वाचित नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीमती तरुण श्याम साहू एवं उपाध्यक्ष टार्जन भारती ने पद भार ग्रहण करते ही नगरपंचायत कार्यालय की कार्यशैली में लगातार सुधार लाना शुरू कर दिया है.नगरवासियों की समस्या की वे काफी गंभीरता से सुन रहे हैं.उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर समय का पाबन्द बनने निर्देशित किया है.साथ ही कर्मचारियों को अपने कार्य में लापरवाही बिलकुल भी नहीं बरतने को कहा है.इसी कड़ी में 11 फरवरी से अध्यक्ष श्रीमती साहू ,उपाध्यक्ष टार्जन भारती एवं परिषद् ने नगरपंचायत कार्यालय में एक अनूठी पहल की शुरुवात करते हुए रोज़ सुबह साढ़े आठ बजे सभी कर्मचारियों को उपस्थित होकर सर्वप्रथम राष्ट्रगान कार्यक्रम में शामिल होने निर्देश जारी की है.उन्होंने यह भी कहा है की राष्ट्रगान से दिन के कामकाज की शुरुवात करना बहुत अच्छी बात है इससे लोगों के मन में देशभक्तिभावना जागृत होगी.उन्होंने आम जनता से भी प्रभातकाल राष्ट्रगान में शामिल होने अपील किया है.


बहरहाल नगरपंचायत कार्यालय में राष्ट्रगान की नई परंपरा के शुरुवात का नगरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है ,लोगों का कहना है जन जागरूकता की दिशा में ये एक अच्छी पहल है ओर अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित पूरे परिषद् का यह निर्णय स्वागत योग्य भी है.सभी सरकारी कार्यालयों में इस तरह की शुरुवात होनी चाहिये.








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News