12-February-2020


धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी से मारपीट ......अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन हुए लामबन्द...... किया कार्रवाई की मांग ..... पढें पूरी खबर



जामगांव नोडल अधिकारी से मारपीट कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने कार्यवाही की मांग की

रायगढ़ मुनादी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि विकासखण्ड रायगढ़ के सेवा सहकारी समिति जामगांव धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारी ईष्वर चन्द्र मालाकार के साथ कृषक मुरलीधर पटेल व तिलकराम प्रधान द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गयी। छ.ग. कर्मचारी- अधिकारी फेडरेषन जिला शाखा रायगढ़ ने इस घटना की कटु निंदा की है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धान खरीदी का समर्थन मूल्य 1815 रू. तथा 685 रू. प्रति क्विंटन बोनस देने का छ.ग. शासन ने ऐलान किया है। इस वर्ष धान खरीदी में बहुत सावधानी बरती जा रही है। गुणवत्तापूर्वक, मानक अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। इससे अमानक धान लाने वाले कृषकों का नोडल अधिकारी के साथ के हुज्जतबाजी की घटना हो रही है। अब कृषक नोडल अधिकारी से मारपीट करने से भी नहीं हिचक रहे है। नोडल अधिकारी से मारपीट की घटना संज्ञान में आने के बाद छ.ग. कर्मचारी- अधिकारी फेडरेषन का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अभिषेक वर्मा से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही तथा धान खरीदी में संलग्न कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिष्चित करने की मांग की गयी। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रायगढ़ ने प्रतिनिधि मंडल को आष्वस्त किया कि दोषियों को नहीं बख्सा जायेगा। उन पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। प्रतिनिधि मंडल में डाॅ. दिनेष पटेल संयोजक, शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी संयोजक, अनिल यादव सचिव, छ.ग. कर्मचारी- अधिकारी फेडरेषन, मनोज राय, विनोद षंडगी, लक्ष्मीकांत पटेल, आषीष रंगारी, बिनेस भगत, राजकमल पटेल, मोहले, सीयाराम पैंकरा, ए.के.एस. बनाफर, गोकुल पटेल, विनोद पटेल, पुरूषोत्तम चैधरी आदि शामिल थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News