12-February-2020


जशपुर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाईक पेड़ से टकराई ,एक की मौके पर ही मौत ,एक की जिंदगी अभी भी खतरे में ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर (बगीचा) मुनादी।।

खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है, जहां दो बाइक सवार युवकों की मोटरसाईकिल सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमे मौके पर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और दूसरे की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार विदुर पिता रतनू और आनंद पिता गोवर्धन निवासी महादेवजोबला किसी काम से बगीचा आ रहे थे, जहां लोटा मोड़ से पहले छोटे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर की पेड़ से हुई की बाइक सवार भी पेड़ से टकराते वापस सड़क पर आ गिरे। जहां मौके पर ही चालक विदुर पिता रतनू के प्राण पखेरू उड़ गए। घायलों को मौके से 108 की मदद से बगीचा अस्पताल लाया गया है। जहां दूसरे बाइक सवार आनंद पिता गोवर्धन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, तथा उसका प्राथमिक इलाज बगीचा अस्पताल में जारी है, परिचितों की मदद से घरवालों को खबर कर दी गई है, तथा डॉक्टरों अनुसार अम्बिकापुर जिला अस्पताल के लिए रिफर की कार्यवाही की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News