12-February-2020


दिलों में राज करने वाली राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव हुई पंचतत्व में विलीन, आपार जन समूह के बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ......पढें ख़बर



सरगुजा मुनादी।

सरगुजा स्टेट की राजमाता और अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री उस दौर की दिग्गज नेताओं में शामिल और लोगो के दिलो में राज करने वाली श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह देव का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानी तालाब अंबिकापुर में किया गया। देवेन्द्र कुमारी सिंह देव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता है। उनका निधन 10 फरवरी सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था। राजमाता का पार्थिव शरीर 11 फरवरी मंगलवार को सुबह विशेष विमान से अंबिकापुर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

सरगुजा के राजमाता की अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित जन सैलाब उमड़ पड़ा था। अंतिम संस्कार में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, खा़द्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्य सभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, खेलसाय सिंह, धनेन्द्र साहू, मोहन मरकाम, विकास उपाध्याय, बृहस्पत सिंह, शैलेष पाण्डेय, रामविचार नेताम, चिंतामणि महाराज, गुलाब कमरो, पारस नाथ राजवाड़े, डॉ. प्रीतम राम, यू.डी. मिंज, विनय जायसवाल, रश्मि सिंह, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव टामन सिंह सोनवानी, सरगुजा संभाग के कमिश्नर इमिल लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, आयुक्त जनसंपर्क तारण प्रकाश सिन्हा सहित हजारों की संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और राजमाता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News