12-February-2020


Munaadi Breaking - प्रेमी का राज खुल न जाए इसलिए नींद में सोए पति की कर दी हत्या .....राज खुला तो रह गए दंग ......पढें पूरी ख़बर



प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का क़त्ल अवैध प्रेम सम्बन्ध का राज़ खुलने के डर से पत्नी ने ही पति की सोते वक्त कर दी धारदार हथियार से हत्या

धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान

इन दिनो धरमजयगढ़ क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि तेज़ होने लगी है.आये दिन कोई ना कोई बड़ा अपराध घट रहा है. इसी कड़ी में यह सनसनीखेज मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बायसी के आश्रित ग्राम लाखपतरा में पेश आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी की दरमियानी रात विशेश्वर राठिया पिता सेतु राठिया उम्र 32 वर्ष की धारदार हथियार से शरीर में वार कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे जो कारण है वह गैर मर्द से अवैध सम्बन्ध का माना जा रहा है। मृतक विशेश्वर राठिया की पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी विशेश्वर राठिया को लग गई थी और ये बात उसकी पत्नी को भी मालूम हो गया था ऐसे में प्रेम प्रसंग का राज़ खुलने के डर से विशेश्वर की पत्नी ने यह बड़ा कदम उठाया। नतीजतन 11 फरवरी की रात लगभग दो ढाई बजे उसने धारदार हथियार से उसके ऊपर संघातिक वार कर मौत के घट उतार दिया।

सूत्रों की मानें तो इस घटना को अंजाम देने में विशेश्वर की पत्नी के साथ उसका प्रेमी भी शामिल था। घटना की सूचना आज सुबह 8 बजे प्रार्थी विदेश्वर राठिया पिता सेतु राठिया ने धरमजयगढ़ पुलिस थाना में दी। प्रार्थी की सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया और पुलिस की टीम नगर निरीक्षक के नेतृत्व में मामले की सघन जांच में जुट गई है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News