12-February-2020


जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव :नागलोक में काँग्रेस के गुंताडे से सांसत में आ सकती है भाजपा ! इस फेरे में है काँग्रेस …तो काँग्रेस की मंशा पर पानी फेरने भाजपा ने चली ए चाल



जशपुर मुनादी।

कल याने गुरुवार को होने वाले जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर कई दिनों से चल रहे जोड़ तोड़ आज अंतिम चरण में पहुंच गया है याने जोड़ने या तोड़ने का खेल केवल रात तक ही चल सकता है क्योंकि सुबह 11 बजे दोनो पदों के लिए मतदान होना है ।
जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव की बात करें तो सबसे दिलचस्प समीकरण जशपुर जिले के नागलोक फरसाबहार का बनता दिख रहा है जहाँ कांग्रेस क्लीन स्वीप होने के बावजूद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का प्रत्याशी उतारकर भाजपा की सांस को अटका दिया है । कांग्रेस अभी तक हांलाकि अपने दोनो प्रत्याशियों का पत्ता नही खोली है लेकिन अंदरखाने से आ रही ख़बर के मुताबिक काँग्रेस फरसाबहार जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो की कुर्सी में बैठने के फिराक में लग गयी अंतिम समय मे अपने दोनो प्रत्याशियों का चेहरा स्पष्ट हो जाएगा ।इधर भाजपा का दावा है कि फरसाबहार जनपद के 22 बीडीसी वाले जनपद सदस्यों में से 15 कट्टर भाजपा समर्थक हैं जो टस से मस नही हो सकते एवं जो अन्य 7 है वो भी किसी दल के नही है याने निर्दलीय हैं लेकिन भाजपा पूर्व के निकाय चुनाव में बहुमत मिलने के बावजूद बगीचा निकाय की सत्ता से मरहूम हो जाने की घटना से सबक लेकर सशंकित है ।कहीं सत्ताधारी दल काँग्रेस की सत्ता का तिलस्म न चल जाये और बाजी हाथ से न निकले इसलिए भाजपा पूरी तरह एलर्ट है ।भाजपा के सूत्र बताते हैं कि 15 जनपद सदस्यों के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो नाम का एलान भी कर दिया गया है इन दोनों नाम पर करीब करीब सहमति बन गयी है ।सूत्रों की माने तो भाजपा की ओर से केरसाई से निर्वाचीत जनपद सदस्य सरिता कालो और सुनीति भौय में से किसी एक के नाम पर सहमति बन सकती है जबकि अंकिरा से जनपद उपाध्यक्ष राजू सिंह को पटखनी देने वाले पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शकुंतला पांडेय को उपाध्यक्ष बनाये जाने का जोर चल रहा है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News