13-February-2020


10 महारथियों को परास्त करने वाला नागलोक का अभिमन्यू अब दूसरी पारी के लिए भी तैयार! 21 साल के राहुल को जनपद उपाध्यक्ष बनाने सपोर्ट में आये इतने......पढ़िये पूरी खबर और वाकिफ होइए इस चौकाने वाले समीकरण से



जशपुर (नागलोक)मुनादी


सबसे कम उम्र में सियासत का पहला पड़ाव पार कर लेने के बाद जशपुर (नागलोक)का राहुल चौहान सियासत की दूसरी पारी के लिए भी मैदान में आ खड़ा हुआ है।खबर है कि फरसाबहार जनपद पंचायत के कन्दईबहार, तुब्बा और पगुराबहार ग्राम पंचायत से बीडीसी चुनाव में 10-10 महारथियों को पानी पिलाकर जीत का झंडा गाड़ने वाले 21 साल के राहुल को राजनीतिक दल का बड़ा खेमा जनपद उपाध्यक्ष के लिए समर्थन देने खड़ा हो गया है ।हांलाकि राहुल न तो किसी दल से है न ही चुनाव में उसे किसी दल विशेष का समर्थन मिला लेकिन अब जब जनपद में सरकार बनाने की बारी आयी तो इस छोटे कद के नेता को कांग्रेस ने करीब करीब गोद ले लिया है और कांग्रेसी खेमा इसे उपाध्यक्ष बनाना चाहता है ।अंदरखाने से आ रही जानकारियों के मुताबिक राहुल को जनपद उपाध्यक्ष बनाने की शुरू हुई लाबिंग में कई जनपद सदस्यों की सहमति भी बनती दिख रही है ।आंकड़ों की बात करे तो अबतक 7 जनपद सदस्य इसके सपोर्ट में आ भी चुके और ये आंकड़े आखिरी मिनट में बढ़ भी सकते है ।आंकड़े बढ़ने की गुंजाइश इसलिए भी है क्योंकि इसके साथ सत्ताधारी दल काँग्रेस का समर्थन है ।     आपको बता दें कि राहुल चौहान इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे कम उम्र में बीडीसी का चुनाव लड़ने वाले इकलौते प्रत्याशी रहे हैं और महज 21 की  उम्र में जनपद सदस्य निर्वाचीत होने का अच्छा खासा रिकार्ड भी कायम कर लिया है ।अब लोगों की नजर इसकी दूसरी पारी पर है ।देखना है दूसरी पारी की लड़ाई में आगे क्या होता है ....!








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News