13-February-2020


वाह रे ठेकेदार की ठेकेदारी !150 मीटर सड़क को बना दिया ..अब शुरू हुई कार्यवाही की....



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

राजपुर नगर पंचायत में पिछले साल कार्यादेश दिनांक 29/01/2019 को ठेकेदार शशांक जायसवाल के द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में मुक्तिधाम से गेउर नदी तक 150 मीटर 9.05 लाख रुपये की लागत व 25.10 प्रतिशत कम दर पर सीसी रोड सड़क निर्माण कराया जा रहा था जो काम आज भी अधूरा है।नगर के पूर्व पार्षद वार्ड क्र.-08 व भारतीय जन्ता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता राजपुर के द्वारा नगर पंचायत राजपुर और ठेकेदार के उपर आरोप लगाते हुए बलरामपुर कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन देकर शिकायत की गई है कि वार्ड क्रमांक 13 में मुक्तिधाम से गेउर नदी तक सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य कराया गया है,टेंडर स्टीमेट अनुसार उक्त सीसी रोड का निर्माण कार्य की लंबाई 150 मीटर एवं राशि 9.05 लाखों रुपए था उक्त कार्य 25.10% कम दर पर स्वीकृत होने पश्चात कार्य कराया गया है,नगर पंचायत राजपुर और ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य को मात्र 67 मीटर कराया गया है तथा कार्य की राशि का पूर्ण भुगतान 25.10% कम दर पर 5.54 लाख रुपये कर दिया गया है।नगरपंचायत राजपुर के ठेकेदार व नगरपालिका अधिकारी और सब इंजीनियर नम्रता सिंह के द्वारा अनियमितता कर 67 मीटर सड़क निर्माण कराकर शेष 83 मीटर सीसी सड़क के राशि का गबन करने का आरोप है,गबन करने वाले कर्मचारीयों और ठेकेदार पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की अपील की है।

पी.एल.धुर्वे,नगरपंचायत अधिकारी…

    उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की गई है जिसकी हम तकनीकी तौर पर जांच करायेंगे और शिकायत की पुस्टि होने पर दोषी कर्मचारी और ठेकेदार के उपर वैधानिक कार्य की जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News