13-February-2020


जहाँ पहले कचरे का ढेर था बना दिया ऐसा गार्डेन कि..... स्वास्थ विभाग की पहल से मरीजों को मिलेगा



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एफआरयू सेंटर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एफआरयू सेंटर में नवनिर्मित हर्बल गार्डन में बुधवार को चिकित्सकों व नगरपंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल एल्डरमैन सुधीर अमबष्ट के द्वारा मिश्रित प्रजाति के पौधा व फूल रोपण किया गया,इस हर्बल गार्डन में कई औषधीय पौधे,फलदार बृक्ष और कई बहुमूल्य किस्म के फुलों के पौधों का बृक्षारोपण किया गया,इस गार्डन को तैयार करने में राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत समस्त डॉक्टर, नर्स व समस्त स्टाफ गंण ने अपना सहभागिता दिया है।जिस जगह पर कचरों का अम्बार रहता था उस जगह पर आज सभी स्टाफ के सहयोग से हर्बल गार्डन बन कर तैयार हो चुका है,जो अपने आप में एक सराहनीय पहल है जिससे आने वाले समय में एसे कार्य प्रेरणा स्रोत बन कर लोगों के सामने मिसाल बन कर आएंगे।

हर्बल गार्डन में पौधा रोपण के दौरान- मेडिकल ऑफिसर रिचा खन्ना, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल,एल्डरमैन सुधीर अम्बष्ठ,अनिल सोनी, विश्वास गुप्ता,रंजीत सोनी,सीएमओ पीताम्बर सिंह ध्रवे,दीप्ति कुजुर,उमा बड़ा,रजनी त्रिपाठी,अर्चना कुजुर, मोनू सोनी, अंजली केरकेट्टा, अनिता भगत आदि उपस्थित थे.








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News