13-February-2020


दिल्ली चुनाव पर छत्तीसगढ़ में रार, कांग्रेस भाजपा भिड़े, कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा, भूपेश बघेल के सामने भाजपा ने क्यों किया समर्पण ? पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा दिल्ली चुनाव के परिणाम पर दिये गये उस बयान पर तंज कसते हुये कहा जिसमे डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली कांग्रेस को आप पार्टी के सामने आत्मसमर्पण कर देने की बात की थी।

विकास तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह महीने भर पहले छत्तीसगढ़ राज्य में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट को भूल गये हैं जिसमें उन्हीं के नेतृत्व में और उनके ही पोस्टरबॉय की छवि के बल पर लड़े गए, निकाय चुनाव में भाजपा शून्य और कांग्रेस 10 नगर निगम में महापौर बनाने में सफल रही थी।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने पूरी भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसमर्पण कर दिया था यह बात डॉ रमन सिंह के बयान से स्पष्ट हो जाता है। अपने शासन के 15 साल अनवरत प्रदेश को गर्त में पहुंचाने वाले मुखिया के मुंह से सही बात अनायास ही सही निकल ही गई। सालभर भर के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश के लोगों का दिल जीता, विश्वास बनाया और निकाय चुनाव में शून्य से भारतीय जनता पार्टी को आउट कर दिया। इसका कारण यह था कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में लगातार भाजपा सरकार द्वारा किए गए कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार से जनता पीड़ित और प्रताड़ित थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बताना चाहिये कि क्या निकाय चुनाव में भाजपा की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था और भाजपा के शून्य परिणाम के जवाबदेही अभी तक किसी ने क्यों नही ली है?








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News