13-February-2020


उसे संदेह था कि वह coronavirus के गिरफ्त में है, उसने लगा ली फांसी, दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर



स्वास्थ मुनादी ।।

Corona virus की चपेट में आधी दुनिया आ गई है, लोगों में इसका डर भी सताने लगा है। लोग इससे इतना डरे हुए हैं कि अब लोगों ने आत्महत्या तक करना शुरू कर दिया है। चित्तूर जिले के थोट्टमबेडू गांव के बालाकृष्णैया को लगा कि वह कोविड 19 (Covid 19) यानि कोरोनावायरस के चपेट में हैं इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे यह भी लगा कि कहीं उसके चलते पूरा गांव ही इस virus के चपेट में न आ जाय।

54 वर्षीय बालाकृष्णैया शनिवार को रुइया सरकारी अस्पताल में गए थे जहां उन्हें बताया गया कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है लेकिन डॉक्टरों से बातचीत के दौरान उन्हें लगा कि वह वजह से उन्हें कोविड 19 (Covid 19) कोरोनावायरस की चपेट में हैं । दरअसल उन्हें डॉक्टर ने मास्क पहनने की सलाह दी थी तभी उन्हें लगा कि उन्हें (Coronavirus) का संक्रमण हो गया है।
अस्पताल से आने के बाद बालाकृष्णैया गुमसुम हो गए थे और दूसरे दिन सुबह उन्होंने खुदकुशी कर ली।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News