13-February-2020


दुर्घटना में गंभीर दूसरे घायल की भी मौत, रेफेर अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, बोर्ड लगाने के बाद भी नहीं थम रही दुर्घटना



जशपुर मुनादी।

कल बगीचा के लोटा मोड़ में हुई दुर्घटना में दुसरे घायल के मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कल के दुर्घटना में घायल आनंद पिता गोवर्धन को अम्बिकापुर के लिए रिफर किया गया था, घायल अंबिकापुर भी नहीं पहुँच पाया और रास्ते में रघुनाथपुर के पास ही उसकी मौत हो गई।

हम आपको बता दें कि कल याने बुधवार शाम को महादेवजोबला निवासी विदुर पिता रतनू और आनंद पिता गोवर्धन किसी काम से बगीचा आ रहे थे। बगीचा पहुंचने से पहले लोटा मोड़ के छोटे मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, और मोड़ में स्थित पेंड को बाइक से सीधे दे मारा। जहाँ मौके पर ही विदुर पिता रतनू की मौत हो गई। दूसरे घायल को बगीचा अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद अम्बिकापुर के लिए रिफर किया गया था, जिसकी अम्बिकापुर पहुँचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।

हम आपको यह भी बता दें कि जहां पर दुर्घटना हुई वहीँ पर 20 मीटर की दूरी में ही प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का बोर्ड भी लगा है, साथ ही दुर्घटनाओं और मौत की संख्या भी बताई गई है।

मगर कोशिशों के पर्याय में बस इतना हो पाया कि फिर से इस क्षेत्र में मौत की संख्या और 2 के साथ और प्लस हो गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News