13-February-2020


जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव: यहाँ भाजपा मजबूत तो दिखती है पर…..गोटा -गणित में फेल हो रही दोनो पार्टियाँ…. जशपुर के इस जनपद का समीकरण जानिए



जशपुर मुनादी।

जशपुर जिले के सबसे बड़े जनपद में उठापटक के दौर के बाद आज सरकार बनाने की कवायद होनी है और भाजपा-कांग्रेस की रस्साकशी के बीच आजा इसका फैसला भी होना है।

बहरहाल जहां भाजपा की अगर बात की जाए तो सदस्य संख्या के हिसाब से मजबूत तो दिखती है पर भेड़चाल मतलब दावेदारों की भीड़ ने भाजपा के होश पाख्ता किये हुए हैं। सबसे ज्यादा मशक्कत यहाँ उपाध्यक्ष चुनाव के लिए है, पर ये बात भी अब आने लगी है कि इन मसलों को कल रात सुलझा लिया गया है। पर बात यह भी की यहाँ नेता ही दावेदारों में से अलग अलग नाम की पीछे भागते दिखे है। अगर बात मसले सुलझ गए हों तो बात यह भी भाजपा के हक में फैसला हो जाये।

वहीँ अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस थोड़ी कमजोर तो नजर आती है। मगर बगीचा नगर पंचायत में हुए उलट फेर के बीच कुछ भी हो सकने की स्थिति में है। मगर दावेदार चेहरे इसकी मुसीबत बने हुए है। अंदर खाने से खबर छनती दिख रही है कि जगन राम की दावेदारी अद्दयक्ष पद हेतु मजबूत तो है, पर यह भी कहा जा रहा है अंत समय में अचानक चेहरा बदलने की गुंजाइश भी है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश जैन की दावेदारी है पर कांग्रेस के अंदर कंफर्टता इस चेहरे को लेकर इसलिए नहीं दिख रही है क्योंकि पेंच भाजपा के पृष्ठभूमि से होना है, परिस्थितियों की स्थिति संभावित नाम से भी है।

बहरहाल कल शाम तक सूत्रों की खबर अनुसार न भाजपा चेहरे तय करने की स्थिति में दिखी है और न ही कांग्रेस। बहरहाल देखना यह होगा की मैदान में किन चेहरों पर दांव लगता है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News