13-February-2020


Munaadi breaking - सड़क हादसे में तीन की मौत, तेज रफ्तार कार हाईवा में जा घुंसी, कार के परखच्चे उड़े



रायपुर मुनादी।।

मुंगेली जिले के सरगांव के बिलासपुर-रायपुर मुख्यमार्ग में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब चालक सड़क किनारे वाहन खड़ी करके टायर की हवा चेक करवा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वाहन को टक्कर मार दी।

घटना में ट्रक चालक, कार चालक सहित कार मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयानक सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव कार में ही फंसे गए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News