रायगढ़ मुनादी।।
ओडिशा के पूर्व विधायक अनूप कुमार को रायगढ़ पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है इसके बाद मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली थी बाद में इस महिला की मां का भी मर्डर हो गया था। इस मामले में पुख्ता सबूत के बाद 3 बार के विधायक रहे अनूप साय को गिरफ्तार किया गया है।
मर्डर मामले में ब्रजराजनगर के पूर्व विधायक वर्तमान में वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बताये जा रहे है । बताया जा रहा है कि पूर्व में ओडिशा बॉर्डर के जंगल मे छत्तीसगढ़ सीमा पर एक महिला की लाश मिली थी जिसके माता का भी बाद में मर्डर हो गया उसका आरोप इस विधायक पर है जिसके पुख्ता सबूत पुलिस को मिल चुके हैं। फिलहाल इस मामले में यह
स्पष्ट हो गया है कि एक महिला की हत्या के पुराने मामले में बृजराजनगर के पूर्व विधायक रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

