रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय के सामने गुरुवार को अजीब नजारा दिखा जब एक आदमी ने अपनी चिता खुद बना दी और आत्मदाह की घोषणा कर दी। उसका कहना था कि खरसिया एसडीएम उसे सालभर से परेशान कर रहे हैं।
मालखरौदा जांजगीर चाम्पा का निवासी सतीश अग्रवाल आज दोपहर करीब एक बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने अपनी चिता सजा दिया। लकड़ियों को चिता के समान रखे देखकर लोग वहां इकट्ठा होने लगे । इसके बाद उसने बताया कि एक व्यक्ति ने खरसिया स्थित उसके बहन के घर में कब्ज कर लिया है जिसका निराकरण एसडीएम खरसिया नहीं कर रहे हैं।
देखिये वीडियो -

