13-February-2020


जशपुर ब्रेकिंग: यहां 20 साल बाद जनपद की सत्ता में वापस लौटी काँग्रेस ,20 साल बाद काँग्रेस के बने अध्यक्ष



जशपुर मुनादी।।

काँग्रेस के लिए दूसरी अच्छी खबर जशपुर से आ रही है जहाँ कांग्रेस की कल्पना लकड़ा अध्यक्ष निर्वाचित हो गयी है ।जशपुर जनपद में कुल 14 जनपद सदस्य होते है जिनमे 8 जनपद सदस्यों ने काँग्रेस के कल्पना लकड़ा को वोट दे दिया औ कलना लकड़ा अध्यक्ष का चुनाव जीत गयी ।यहां से पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा प्रधान भाजपा की ओर से अध्यक्ष की प्रत्याशी थी।गौर करने वाली बात यहां ये है कि 1995 से 2000 तक यहॉं से काँग्रेस के शशि भगत जनपद अध्यक्ष रहे इसके बाद 20 वर्षो तक कांग्रेस जनपद की सत्ता से दूर रही और आज 20 वर्षो बाद यहां कांगेस की वापसी हुई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News