जशपुर मुनादी।।
जशपुर के नागलोक फरसाबहार में अध्यक्ष पद गंवा चुकी भाजपा उपाध्यक्ष पद हासिल कर चुकी है यहाँ भाजपा से उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गई प्रत्याशी शकुंतला पण्डेय उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गयी है।कांग्रेस की ओर से राहुल चौहान को उपाध्यक्ष पद के लिए उतारा था ।जानकारी के मुताबिक भाजपा के शकुंतला पांडेय को 12 वोट मिले जबकि राहुल चौहान को केवल 10 वोट ही मिले इस तरह उपाध्यक्ष पद पर फरसाबहार में भाजपा का कब्जा हो गया।आपको बता दे कि शकुंतला पण्डेय तीसरी बार जनपद उपाध्यक्ष बन रही है ।इससे पहले 2005 से 2015 तक वह जनपद उपाध्यक्ष रहीं ।2015 में इन्होंने चुनाव नही लड़ने का फैसला किया ।इनके बदले इनके बेटे मनोज पण्डेय चुनाव लड़े और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजू सिंह से चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार शकुंतला पांडेय तीसरी बार चुनाव लड़ी और इस बार राजू सिंह को 900 से भी ज्यादा वोट से हरा दिया।

