13-February-2020


जिला पंचायत में नई सुबह की शुरुवात, 5 साल के अंधेरगर्दी का होगा अंत .....निराकार पटेल के अध्यक्ष बनने से ....कहते है ....पढें पूरी खबर



जिला पंचायत में विकास की नई सुबह की शुरुवात आज से:-अशोक अग्रवाल

5 साल के अंधेरगर्दी,भर्स्टाचार, कमीशनखोरी और भाजपाई आंतक से मुक्ति दिलाने निराकर के रूप में नई उम्मीदों का होगा आगाज

अनुभवी निराकार के नेतृत्व में युवा जोश से लबरेज टीम जिले की विकास में लिखेगी नई कहानी

रायगढ़ मुनादी।

पंचायती राज में जिले की सर्वोच्च संस्था जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हेतु चुनाव आज सम्प्पन होने जा रहा है।पूरे जिले वाशियो को अटूट विस्वाश है जिला पंचायत की कमान इस बार ग्रामीण छेत्र के पूरे जिले में सबसे कद्दावर,अनुभवी,मिलन सार और लोकप्रिय नेता निराकार के हाथों होगी।निराकार के शपथ ग्रहण पश्चात ही जिला पंचायत को एक योग्य और अनुभवी जनप्रतिनिधि का नेतृत्व मिलेगा साथ ही पिछले पांच सालों से भाजपा शासन की भय भूख और भर्स्टाचार कि ग्रामीण सरकार से भी जिले के सभी ग्राम पंचायतों को मुक्ति मिलेगी।


जिला पंचायत के पूर्व सदस्य,ग्रामीण राजनीति के जानकार और जिला पंचायत के क्रियाकलापो के जानकार,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक अग्रवाल से नए ग्रामीण सरकार के गठन के सम्बंध में चर्चा की गई तो उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए 14 फरवरी को रायगढ़ जिले के ग्रामीण छेत्रो के लिए वरदान वाला दिन बताया।उन्होने बताया कि देश के विकास के लिए ग्रामो का विकास नियतान्त आवश्यक है और ग्रामीण विकास ही किसी प्रदेश अथवा देश की विकास का प्रतीक होते होते है,विकास की यह गाथा जिला पंचायत से शुरू होकर जनपद पंचायत से होते ग्राम पंचायतों को जाती है।अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ में देश के किसी प्रदेश में सबसे भर्स्टाचारी भाजपा की सरकार विराजमान थी और पिछले पंचवर्षीय में रायगढ़ जिला पंचायत में भी भाजपाइयों का कब्जा था मिल बाट कर खाने और विकाश को ठेंगा दिखाने की प्रवृति के कारण ग्रामीण छेत्रो का विकास ठहर सा गया था।पूरे जिले में कमीशनखोरी और लूट खसोट का माहौल था सरकार भी वही योजनाए बनाती थी जिसमे अधिक से अधिक भर्स्टाचार और कमीशनखोरी किया जा सके इसी कारण छत्तीसगढ़ सर्वसाधन युक्त प्रदेश होते हुए भी आजतक विकास नही कर पाया।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा लेकिन अब परिस्थितयाँ बदली है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विकास को लेकर संकल्पित है।जिले में भी आदरणीय उमेश पटेल जी के नेतृत्व में रोज नए आयाम स्थापित हो रहे है।अभी वर्तमान में जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस के अधिक से अधिक सदस्य चुनकर आये है जिले की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए बहुमत में कांग्रेसी सदस्यो के हाथों बागडोर दिया है,जिले के सबसे अनुभवी और पूरे जिले की ग्रामीण छेत्रो के बारे में पूरी जानकारी रखने वाले निराकार पटेल जी जिले में सबसे अधिक मतो से चुनाव जीतकर आये है।अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि निराकार जी ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और जिले के बड़बोले नेता को 11 हजार से अधिक मतो से हराया है।निराकार जी के अनुभवी, वरिष्ठ, लोकप्रिय और सहज सरल होने का लाभ जिले को मिलने वाला है और निराकार जी के ताजपोसी से ग्रामीण छेत्र में एक नए सुबह का आगाज होगा।जिले के सबसे लोकप्रिय नेता और शहीद नंदकुमार जी के साथी निराकार जी जब जिला पंचायत में युवा आंधी का नेतृत्व करेंगे तो विकाश की एक ऐसी गाथा लिखी जाएगी जो अपने आप मे मिसाल होगा।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि जिला पंचायत में इस बार भाई कैलास नायक,मुकेश गुप्ता,पुनिता दिलीप पटेल,भाई अवध पटेल,भाई आकास मिश्रा, विजय जयसवाल जैसे कांग्रेस समर्थित अपने अपने छेत्र के धाकड़ नेता सदस्य बन कर आये है।जब निराकार जी के मार्गदर्शन में ये अपनी ऊर्जा का उपयोग करेंगे तो गावो की बदलती तस्वीर देखते बनेगी।अंत मे अशोक अग्रवाल ने कहा कि 14 फरवरी का दिन रायगढ़ की राजनीति में स्वर्ण अक्षरो में दर्ज होने जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News