13-February-2020


ब्रेकिंग मनादी: इस जनपद में काँग्रेस रह गयी पीछे ,भाजपा की बन गयी सरकार ,देखिये कैसे हुआ सब कुछ



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी ।।

राजपुर जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घमासान के खत्म होते ही जहां जनपद अध्यक्ष के लिए राजपुर जनपद पंचायत परिसर में गहमा गहमी का माहौल था वह अब खत्म हुआ,राजपुर के 19 जनपद सदस्यों में से 15 सदस्यों ने आखिरकार अनिता बेक को नीर्वीरोध अपना अध्यक्ष बनाया है,वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सभी जनपद सदस्यों ने अपना मत का उपयोग करते हुए कुल 19 सदस्यों ने 15 मत दे कर सरिता जायसवाल को राजपुर जनपद उपाध्यक्ष बनाया है।हम आपको बता दें कि जहां एक ओर कांग्रेस और दूसरी ओर भजपा ने राजपुर जनपद क्षेत्र में अपने-अपने प्रतयाशीयों का जीत का दावा किया था और आज एक बार फिर भाजपा राजपुर जनपद पंचायत में अपना दबदबा जमाने में कामयाब हुई है।


कांग्रेस लगातार जीत की दावा कर रही थी लेकिन आज सुबह से ही कांग्रेस की ओर से एक भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता या जनप्रतिनिधि चुनाव स्थल पर मौजूद नही दिखे और साथ ही कांग्रेस के पास एक भी महिला प्रत्याशी नही होने के कारण भजपा की उम्मीदवार को निर्वीरोध जीत घोषित कर दिया गया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से नीरज तिवारी मैदान में थे जिन्हें महज चार मत ही मिले,इससे यह स्पस्ट होता है कि कांग्रेस पुरे तरीके से बैकफुट पर नजर आई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News