जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के कुनकुरी में इस बार लोकतांत्रिक तरीके से निर्विरोध का पहला उदाहरण देखने को मिला है जहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज , उपाध्यक्ष सेराज खान निर्विरोध चुने गए। यह परम्परा इस बार जशपुर के बजाय कुनकुरी से शुरू हुई है ।नगरी निकाय हो या पंचायत चुनाव या अन्य कोई चुनाव जशपुर में कई बार ऐसा देखने को मिला जहां जनप्रतिनिधि निरिविरोध निर्वाचित होते रहे है लेकिन इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस परंपरा की शुरुआत कुनकुरी से हुई जहां जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो पदों के लिए काँग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए ।वर्षों से इस जनपद की सत्ता पर कायम भाजपा को यहां प्रस्तावक तक नही मिले यह भी एक इतिहास बन गया। आपको बता दें कि कुनकुरी जनपद 16 जनपद सदस्यों की सीट वाला जनपद है जहां इस बार एकतरफा 15 जनपद सदस्य काँग्रेस समर्थित चुन कर आ गए और भाजपा यहां क्लीन स्वीप हो गयी । जनपद पंचायत कुनकुरी का चुनाव कराने आये पर्यवेक्षक नगेन्द्र नेगी ने इस बड़ी और ऐतिहासिक जीत का श्रेय कुनकुरी विधायक यूडी मिंज को दिया है ।
यह भी गौरतलब है कि कुनकुरी विधानसभा के 3 जपनपद पंचायतों में केवल एक कुनकुरी जनपद में ही काँग्रेस समर्थित बीडीसी एकतरफा चुन कर आये अन्य 2 जनपद कुनकुरी और दुलदुला में भाजपा समर्थित बीडीसी जीत कर आये लेकिन एमएलए यूडी का जादू ऐसा चला कि कुनकुरी विधानसभा के तीनों जनपद में भाजपा क्लीन स्वीप हो गयो ।तीनो में काँग्रेस के अध्यक्ष ने कब्जा जमा लिया।

