लैलूंगा मुनादी।
विकासखंड लैलूंगा की में आज हुए जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस ने शानदार विजय प्राप्त किया। हालांकि इस विजय की पटकथा तब ही लिखा जा चुका था जब त्रिस्तरीय पंचायत चु नाव 2020 के तहत जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन में जनपद पंचायत लैलूंगा की 25 सीटों में 15 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने तथा 9 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल किया था। आज हुए चुनाव में कांग्रेश के जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण पैकरा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती स्नेहलता सिदार को 9 के मुकाबले 16 वोटों से हराया। वही जनपद उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भितरघात का सामना करना पड़ा ।15 में से केवल 13 वोट ही प्राप्त कर सके हालांकि 13 वोट पाने के बाद भी 1 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी विजई रहा। जनपद उपाध्यक्ष के इस प्रतिष्ठा पूर्ण मुकाबले में कांग्रेस ने अपने अनुभवी और गत 4 बार से लगातार जनपद सदस्य निर्वाचित होते आ रहे लखनलाल सारथी को मैदान में उतारा जबकि भाजपा ने भी अपने अनुभवी और विगत 15 साल से लगातार उपाध्यक्ष निर्वाचित होते आ रहे हो मनोज अग्रवाल को मैदान में उतारा। कशमकश भरे इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी लखन लाल सारथी ने भाजपा उम्मीदवार मनोज अग्रवाल को 12 के मुकाबले 13 मत प्राप्त कर 1 वोटों के अंतर से पराजित किया। जनपद पंचायत लैलूंगा के इस जीत में क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के अथक परिश्रम ने एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया । पंचायत चुनाव के शुरुआत से ही कांग्रेसियों ने यहां तगड़ी घेराबंदी किया। तथा राज्य के भूपेश बघेल सरकार और क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के नाम पर वोट मांगे गए । जिसका अपेक्षित परिणाम भी कांग्रेसियों को यहां मिलता नजर आया , कांग्रेस के 15 समर्थित जनपद सदस्यों ने यहां जीत दर्ज किया । लैलूंगा जनपद की जीत निश्चित रूप से विधायक चक्रधर सिंह सिदार के लोकप्रियता के लिए मील का पत्थर साबित होगा । जनपद पंचायत लैलूंगा में कांग्रेस के शानदार सफलता का श्रेय क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के साथ कांग्रेश की पूरी टीम के एकजुट और संगठित प्रयास का ही नतीजा है। आज हुए मतदान के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओम सागर पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मित्तल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रदीप मित्तल के साथ कांग्रेस की सभी प्रकोष्ठ ओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने पुरे दिन मेहनत एवं कठिन परिश्रम किया जिसके परिणाम स्वरूप जनपद के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कांग्रेसमें विजय प्राप्त किया।

