जशपुर मुनादी।।
जशपुर के महुआटोली से जयकारी मार्ग पर लोधमा के पास दर्दनाक हादसा होने की खबर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक मोटर सायकल सवार तीन लोग एक साथ चलती हुई ट्रक में जा घुसे जिसके चलते मौके पर दो की मौत हो गई है जबकि घुईटांगर निवासी एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया है घटना लगभग 7 बजे शाम की है।मोटर सायकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक भी पलट गया है मृतक केराडीह निवासी जागेश्वर 55 वर्ष एवं उसका बेटा बिराज 22 वर्ष है ।ट्रक में लोहे का चदरा लोड है दुर्घटना प्राथमिक शाला लोधमा के सामने घटित हुई है प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक लाश अभी भी गाड़ी के नीचे दबा है दबे हुए लोगो को निकालने के लिए मौके पर क्रेन पहुँच चुकी है साथ ही साथ कुनकुरी पुलिस भी मौके पर पहुँच चुकी है ।स्थानीय लोग मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं

