13-February-2020


एनएसएस शिविर में बताया, आज का त्याग और परिश्रम आपके कल का करेगा निर्धारण, राज्य शिविर में प्रबुध्द जनों का शिविरार्थियों को प्रेरक संदेश



रायगढ़ मुनादी।


राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस बौद्धिक परिचर्चा मे प्रबुद्ध जनों ने देश के युवा पीढ़ी को झकझोरते हुए युवा जागृति का संदेश दिया । 13 फरवरी को शिविर के बौद्धिक परिचर्चा सत्र में मुख्य प्रवक्ता के रूप में मध्यप्रदेश के भोपाल बरक़त उल्लाह विश्वविद्यालय से सहायक समन्वयक डॉ.राहुल सिंह परिहार उपस्थित थे जिन्होंने छात्र छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के खूबियों को बताते हुयेव्यक्तित्व विकास के लिए नौजवानों को विशेष रूप से प्रेरित किया। बौद्धिक परिचर्चा के दूसरे प्रेरक प्रवक्ता के रूप में रायगढ़ के महिला डीएसपी गरिमा द्विवेदी नेअपने अनुभव बाँटते हुए रासेयो युवाओं को अपना रोल मॉडल बताया वहीं सफलता प्राप्त करने के लिए युवाओं को समर्पण की भावना का संदेश दिया ।

इसी प्रकार आज के मुख्य वक्ताओं में रायगढ़ के सुपरिचित नाम क्रांतिकारी संकेत के संपादक, शिक्षा सलाहकार, खेल मार्गदर्शक पूर्व आरडीसी केम्प दिल्ली प्रतिभागी रामचंद्र शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर जीवन में आए विभिन्न पड़ावों का उदाहरण देते हुए युवावस्था को अपने भविष्य निर्धारण का मंच बताया श्री शर्मा ने कहा कि हम कल क्या होंगे यह हमारे आज के परिश्रम और समर्पण पर निर्भर करता है श्री शर्मा ने अपने अनुभव के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना में आए युवा युवती स्वयंसेवकों को विशेष रूप से प्रेरित किया इसी प्रकार सरिया के युवा प्रवक्ता गायत्री परिवार से उद्धव प्रधान ने अपनी संस्कृति और संस्कार विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देकर सभी युवाओं को विशेष रूप से प्रभावित किया राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय विशेष शिविर में आज परियोजना कार्य के तहत तालाबों की सफाई एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यों में श्रमदान दिया गया वहीं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और विभिन्न विषयों पर संदेश फरक तथा मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सरिया ग्राम वासियों को विशेष रूप से प्रभावित किया गया ।


कलापथक कलाकारों की विशेष प्रस्तुति :
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरार्थियों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में समाज कल्याण विभाग छ.ग.शासन के कलापथक दल के कलाकारों द्वारा शासन के जनकल्याण कारी योजना पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति दी गई जिसके कलाकारों में प्रीतमसिंह ठाकुर,टी.पी.पाढ़ी, उग्रसेन पटेल, उपेंद्र भोय, नंदराम बरेठ, नवरतन बिंझवार की भागीदारी रही।


राज्य शिविर का आज होगा समापन :
राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज दोपहर 2:00 बजे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। जिसमें रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सहित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष,धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वही समापन समारोह के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जीडी शर्मा की भी विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।


सरिया वासियों के विशेष स्नेह से अविभूत अधिकारी :
कार्यक्रम के संदर्भ में राज्य एन.एस.एस.अधिकारी डॉ. समरेंद्र सिंह ने बताया कि सरिया के निवासियों का हमारे शिविर में विशेष रूप से सहयोग रहा खासकर यहां के नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल 'रानू' स्वर्णकार उपाध्यक्ष अजय सराफ, कन्या विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश डनसेना एवं विभिन्न सहयोगियों का उदारता पूर्वक सहयोग हमारे लिए बहुमूल्य रहा है । सरिया शिविर एक सफल शिविर के रूप में हमारे मानस पटल पर रहेगा ।उक्त जानकारी शिविर के प्रचार प्रसार प्रभारी तारापुर विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News