महिला नक्सली सहित 1-1 लाख रुपये के दो इनामी माओवादी हुए गिरफ्तार
रायपुर मुनादी।
दंतेवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को एक महिला नक्सली समेत 1-1 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार डीआरजी दंतेवाड़ा एवं थाना किरंदुल की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम ककाड़ी के जंगल में घेराबंदी कर एक महिला माओवादी केएमएस अध्यक्ष जोगी कड़ती को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोरलापाल से जनमिलिशिया कमांडर राजूराम गावड़े को डीआरजी दंतेवाड़ा, थाना गीदम का बल एवं 195 वाहिनी सीआरपीएफ कैंप बारसूर की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
महिला नक्सकि साल 2012 में CISF जवानों की हत्या और हथियार लूटने की घटना में शामिल थी। गिरफ्तार महिला माओवादी के कब्जे से दो नग डेटोनेटर एवं वायर बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों माओवादी पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक-एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

