13-February-2020


जशपुर जिला पंचायत में भी भाजपा के 'जिताऊ' आंकड़ों पर सेंध लगाने में जुटी काँग्रेस ! जनपदो में भाजपा को क्लीन स्वीप करने के बाद जिला पंचायत को लेकर काँग्रेस का आया बड़ा बयान , कहा-याब तो …पढ़िए पूरी खबर



जशपुर मुनादी//जशपुर के जनपद पंचायतों में भाजपा को क्लीन स्वीप करने के बाद काँग्रेस अब जिले की सरकार में भी सेंध मारने में लग गयी है ।भाजपा के सारे जिताऊ आंकड़ों को फेल कर देने वाली काँग्रेस को कल भी किसी चमत्कार होने की उम्मीद दिख रही है ।जिताऊ आंकड़ों की बात करें तो भाजपा जिला पंचायत में पूर्ण बहुमत से भी एक सीट जिला पंचायत सदस्य के साथ खड़ी है और काँग्रेस के खुद के 4 और निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु कुलदीप लगाकर महज 5 डीडीसी ही हैं लेकिन निकाय चुनाव के बाद जनपद के चुनावों में जीत के सारे आंकड़ों पर काँग्रेस जिस कदर पानी फेरकर भाजपा को पानी पिलाती दिखी इससे कल जिला पंचायत के होने वाले मतदान और आने वाले परिणाम को को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि काँग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए क्षेत्र क्रमांक 11 से विजयी हुई आरती सिंह को उम्मीदवारी पर सबकी सहमति बन गयी है लेकिन कल क्या होगा इस सवाल का जवाब देकर उन्होंने सस्पेंस में और गहराई पैदा कर दिया है। पवन अग्रवाल ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कल कुछ भी हो सकता है और वे परिणाम के लिए निश्चिंत हैं ।इधर पूर्ण बहुमत के साथ जिला पंचायत में आंकड़ों का झंडा गाड़ चुकी भाजपा किसी एक नाम पर सहमति नही बना पाई है ।भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने मुनादी को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शांति भगत ,रीना बरला और रायमुनि भगत 3 दावेदार है और इनमें से किसी एक नाम पर सहमति बन सकती है फिलहाल तय नही हो पाया है कि मुहर किस नाम पर लगाया जाए ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News