14-February-2020


जशपुर जिला पंचायत में ...भाजपा के जिताउ आंकड़ों पर लग गया सेंध ! खिसक सकता है 9 का आंकड़ा !!आ सकती है सिक्का उछालने की नौबत !



 जशपुर मुनादी//

खबर जिला पंचायत चुनाव से जुड़ी है और ख़बर जशपुर से है जहाँ भाजपा द्वारा जिला सरकार के लिए डीडीसी चुनाव में जुटाए गए बहुमत पर कांग्रेस पानी फेरने में करीब करीब सफल होते दिख रही है ।अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस की तिकडमी चाल के जाल में  भाजपा के बहुमत वाले आंकड़े में उलझ गए है जिसके चलते भाजपा का गणित फेल होता दिख रहा है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों की माने तो जनपद चुनावो में बगीचा और दुलदुला की तरह  जिला पंचायत में भी सिक्का उछालने की नौबत आ सकती है  और किसी के भी हिस्से में चीत पट हो सकता है।         आपको बता दें कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा अभी तक 9 जिला पंचायत सदस्यों के साथ पूर्ण बहुमत से भी एक अंक आगे है और काँग्रेस निर्दलीय के साथ बहुमत के आंकड़ों से 3 सीट दूर है याने काँग्रेस के पास अभी तक की स्थिति में 5 सदस्य ही है  ।     बहरहाल देखने वाली बात ये है कि भाजपा बहुमत बचाने में इस बार सफल हो पाती है या नही या फिर हर बार की तरह इस बार भी  कांग्रेस हारकर भी जीत का मुजाहिरा कर पाने में सफल हो जाती है ।

यह बताना जरूरी है कि भाजपा की ओर से रीना बरला ,शांति भगत और रायमुनि भगत के बीच अध्यक्ष के लिए मारामारी अभी भी जारी है जबकि काँग्रेस 11 नम्बर सीट से भारी मतों से जितने वाली आरती सिंह को उम्मीदवार बनाया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News