रायगढ़ मुनादी।।
जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से जहां निराकार पटेल ने नामांकन भर है वहीं भाजपा की ओर से गोपिका गुप्ता का नामांकन भरा गया है। हालांकि आंकड़ों के लिहाज से देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी है और निराकार पटेल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

जिला पंचायत में कुल 25 सीटें हैं जिसमें 17 कांग्रेस और 8 भाजपा के पास है। पहले दौर में बराबरी करने के बाद भाजपा पिछड़ गए थी। भाजपा को धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र से बढ़त मिली थी लेकिन मैदानी इलाकों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। उसी समय यह तय हो गया था कि कांग्रेस का यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
निराकार पटेल को शुरुआती दौर से ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। चूंकि निराकार पटेल को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का करीबी माना जाता है इसलिए उनका इस पद के सबसे योग्य माना जा रहा था। हालांकि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई कैलाश नायक भी लाइन में थे लेकिन उनका दावा निराकार के एआगे फीका पड़ गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए हालांकि अभीतक कोई उम्मीदवार तो सामने नहीं आया है लेकिन दो नामों के लिए बात चल रही है इसमें बाकरुमा से रोहिणी राठिया व कोसीर के विजय बसंत का नाम सामने आ रहा है।

