14-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुआ नामंकन, भाजपा से आखिरी में इस नाम पर बनी सहमति और कांग्रेस से …..पीढिये पूरी खबर



खबर जशपुर जिला पंचायत चुनाव से है जहाँ भाजपा और कांगेस के दो अध्यक्ष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है ।जानकारी के मुताबिक भाजपा की ओर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत और काँग्रेस की ओर से आरती सिंह ने नामंकन दाखिल कर दिया है।भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले रीना बरला का नाम चल रहा था और शांति भगत भी दावेदारों की सूची मव शामिल थी लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा ने रायमुनि के नाम पर मुहर लगा दिया है और रायमुनि के नाम पर सभी सदस्यों की सहमति भी बनती हुई दिख रही है।बहरहाल थोड़ी देर में मतदान हो जाएगा और रिजल्ट भी सामने आ जाएंगे ।देखना बहरहाल ये है कि भाजपा अपने बहुमत को बरकरार रखने में कामयाब हो पाती है या नही या कांग्रेस की गोटी फिट खाती है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News