जशपुर मुनादी।।
खबर है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जशपुर में सभी 14 जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग कर दिया है और वोटिंग के बाद परिणाम भाजपा के पक्ष में आ गया है याने काँग्रेस की आरती सिंह के मुकाबले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेत्री रायमुनि भगत को ज़्यादा वोट मिले हैं। रायमुनि भगत पूर्व में भी जिला पंचायत की सत्ता सम्हाल चुकी हैं और पुरवर्ती भाजपा सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं ।
आंकड़ो की बात करें तो जिला पंचायत जशपुर में कुल 14 डीडीसी सीट है और और भाजपा बहुमत के आंकड़े से भी एक अंक आगे है याने कूल 9 भाजपा समर्थक डीडीसी हैं लेकिन प्रत्याशी को लेकर भाजपा में क्रॉस वोटिंग की स्थिति निर्मित हो रही थी और माना जा रहा था कि जनपद की तरह कांग्रेस जिला पंचायत में भी भाजपा के आंकड़ो पर सेंध मार देगी लेकिन भाजपा अन्ततः अपने आंकड़े बचाने में कामयाब हो गयी ।रायमुनि भगत को 9 के 9 वोट मिले और कांगेस की आरती 5 वोटों में ही सिमट गई।

