14-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: पत्नि के कर दिया पति का खून,ऐसे पकड़ में आई आरोपी पत्नि ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बुधवार की रात को जशपुर जिले के सुखरापारा में 42 वर्षीय बाबूलाल तिग्गा की हुई हत्या की गुत्थी पत्थल गाँव की पूलिस ने सुलझा लिया है ।पत्थलगाँव थाना प्रभारी संत राम आयाम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बाबूलाल की हत्या की आरोपी उसकी पत्नि कुलेता तिग्गा ही है और विवेचना के बाद आरोपी पत्नि को हिरासत में ले लिया गया है।पूलिस आरोपी से और पूछ ताछ कर रही है।


आपको बता दें कि बुधवार की रात मृतक बाबूलाल और उसकी पत्नि के बीच पारिवारिक मामले में जमजर झगड़ा हुआ था ।झगड़े के बाद बाबूलाल अपने घर मे ही सो गया था जबकि आरोपी पत्नि दूसरे घर मे सो गई ।सुबह जब वह वापस लौटी तो उसने देखा उंसके पति की हत्या हो गयी है ।आरोपी पत्नि ने ही पूलिस को घटना की सूचना दी ।लेकिन जब पूलिस ने पड़ताल शुरू की तो पत्नि ही घटना में संलिप्त पायी गयी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News