14-February-2020


आखिर पूर्व विधायक ने कबूला, हां ! मैंने ही कि थी उनकी हत्या, हत्या की वजह जानकर आपभी राह जाएंगे दंग............. पार्टी ने भी दिखाया बाहर का रास्ता, देखिए वीडियो क्या कहती है पुलिस



रायगढ़ मुनादी।।

7 मई 2016 को रायगढ़ के संबलपुरी में पाई गई दो महिलाओं की लाश मिलने के मामले में अंततः ओडिशा के पूर्व विधायक ने अपनी गलती कबूल कर ली है। उसने स्वीकार कर लिया है कि वे ही उनके हत्या के जिम्मेदार हैं। दोनों मृतक महिलाएं आपस में माँ बेटी थी। इधर हत्या में संलिप्तता पाए जाने के बाद बीजू जनता दल ने इन्हें पार्टी और स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन पद से भी हटा दिया है।

पूर्व विधायक अनूप साय ओडिशा के बृजराजनगर से तीन बार विधायक रह चुके हैं । पहले वे कांग्रेस पार्टी से विधायक थे बाद में सत्ताधारी बीजू जनता दल में शामिल हो गए थे। मृतक कल्पना दास एक वकील थी और विधायक अनूप साय के नाम से खरीदे गए कटक के एक फ्लैट में भी रहती थी। दोनों के बीच में अवैध संबंध था और उसे रास्ते से हटाने के लिए उसका कत्ल कर दिया था।

देखिए वीडियो पुलिस ने क्या कहा -

https://youtu.be/9_Alm_KSohg








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News