14-February-2020


भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का अजीब नमूना !घटिया सड़क पर लगा दिया बैरियर .....पढ़िये पूरी खबर ,जानिए पूरा मामला



स्तरहीन सीसी सड़क से वार्डवासी परेशान वार्डवासियों ने लगाया बेरियर…

बलरामपुर-राजपुर मुनादी

नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 07 के गौरव पथ में बीते एक वर्ष पहले निर्मित स्तरहीन सीसी सड़क निर्माण के चलते वार्डवासियों को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है ज्ञात हो कि बीते एक वर्ष पूर्व अध्यक्ष निधि से गौरव पथ में अधूरे पड़े सीसी सड़क को पूर्ण करने के लिए निविदा जारी कर 8 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन स्तरहीन सीसी सड़क का निर्माण के चलते कई जगह पे गिट्टी उखड़ने लगी है जिसके चलते भारी वाहनों के आवाजाही से धूल का गुम्बार उड़ने लगता है जिसके चलते आस पास के वार्डवासियों ने मिलकर भारी वाहनों की आवाजाही के रोक के लिए बेरियर लगाया गया है बेरियर के चलते सामरी से मेराल जा रही बाक्साइड लोड भारी वाहन चालको को परेशानियों का सामान करते हुए राजपुर गाँधी चौक से बलरामपुर के लिए मुड़ना पड़ता है जबकि गाँधी चौक में जगह की कमी हमेशा से बनी रहती है तिराहा होने के कारण वाहनों का आना जाना हमेशा से लगा रहता है।

सहदेव लकड़ा
अध्यक्ष नगर पंचायत राजपुर

स्तरहीन सीसी सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस भेजकर कार्यवाही की जाएगी साथ ही बेरियर को हटवाकर भारी वाहनों का आना जाना प्रारम्भ कराया जाएगा।

 अपने कहे अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष ने सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कराते हुए तत्काल सीसी सड़क की मरम्मत करा कर नगरपंचायत को सुचित करने और नोटिस की अवहेलना करने पर ठेकेदार के उपर एक साल तक किसी निवीदा में सामिल न होने व नगरपालिका अधिनियम के तहत कराई कराने की बात कही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News