जशपुर मुनादी//जनपद पंचायतो में काँग्रेस से बुरी तरह शिकस्त खा चुकी भाजपा ने जशपुर जिला पंचायत में कांग्रेस को एक कदम भी आगे नही बढ़ने दिया और अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनो पदों पर कब्जा कर लिया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के हुए चुनाव में काँग्रेस 5 कस अंक को पार नही कर पाई और उपेंद्र यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचीत हो गए ।इनके विरुद्ध काँग्रेस ने क्षेत्र क्रमांक 14 से विजयो प्रत्याशी विष्णु कुलदीप को उतारा था ।आपको बता दें कि उपेंद्र यादब 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य थे
।2015 में संगठन की जिम्मेदारी के चलते उन्होंने चुनाव नही लड़ा ।इस बार पार्टी ने इन्हें दुबारा समर्थन देकर क्षेत्र क्रमांक 8 से चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने यहां से जबरदस्त जीत हासिल की थी।उपेंद्र भाजयुमो जिलाध्यक्ष और कुनकुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष का भी सफल दायित्व निभा चुके है।

