Breaking jashpur विधायक रामपुकार के आतिथ्य में लाखों के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन लेकिन हुआ कि कांग्रेस की गुटबाजी फिर से आ गयी सामने ,प्रोटोकॉल को ताख पर........

munaadi news image
August 21, 2022



Breaking jashpur विधायक रामपुकार के आतिथ्य में लाखों के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन लेकिन हुआ कि कांग्रेस की गुटबाजी फिर से आ गयी सामने ,प्रोटोकॉल को ताख पर........

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बीते कल याने 20 अगस्त को विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुए एक उद्घाटन के बाद कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी एक बार फिर से उभरकर सामने एक गयी है।

Advertisement

Advertisement


मामला नगर पंचायत कोतबा है।शनिवार को यहाँ के वार्ड नम्बर 14 में कई सारे विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ।सारे भूमिपूजन पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।इस कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि और नेता भी शामिल हुए लेकिन विकासकार्यो के भूमिपूजन का शिलालेख सामने आया तो कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी भी सामने आ गयी।


दरअसल इस शिलालेख में नगरपंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र एक्का की मौजूदगी में भी नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित कृष्ण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न होने का उल्लेख है जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक अगर अध्यक्ष मौजूद है तो कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष ही करता है लेकिन यहाँ ऐसा कुछ नही  हुआ यहाँ नगरपंचायत अध्यक्ष के रहते नगरपंचायत उपाध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते नजर आए ।


राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक इस बात को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों में काफी गुस्सा और दबी जुबान से समर्थक इसे प्रोटोकॉल का उलंघन मान रहे हैं।हांलाकि चूंकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वयं वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह थे इसलिए लिहाजवश किसी ने इस बात पर खुलकर आपत्ति नहीं जताई लेकिन अंदर ही अंदर इस बात को लेकर कई लोग नाराज है।


बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर कहीं नहीं गुटबाजी का वयापक तौर पर विस्तार हो रहा है और शनिवार को जो हुआ वो गुटबाजी के विस्तारीकरण का नतीजा है।


Advertisement

Advertisement

इस मामले में हमने कोतबा नगर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र एक्का से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। लेकिन इस मामले में जब नगरपंचायत सीएमओ से दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि ऐसा त्रुटिवश लिखा गया है।लिखने वालों की गलती के चलते अध्यक्ष के जगह उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में लिखा गया है उसे मिटा दिया जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News