महिला सरपँच पहुँची कलेक्टर के पास ,पूछा-इनको कहाँ से कमीशन दूं , कमीशन वाला कोई फंड है क्या, लिया इनका इनका नाम,कहा-मांगते है कमीशन ,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
June 07, 2022



महिला सरपँच पहुँची कलेक्टर के पास ,पूछा-इनको कहाँ से कमीशन दूं , कमीशन वाला कोई फंड है क्या, लिया इनका इनका नाम,कहा-मांगते है कमीशन ,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले की एक महिला सरपँच ने कलेक्टर से पूछा है कि पंचायत में ऐसा कौन सा फंड है जिससे पंचों को कमीशन दिया जा सके और मैं बार बार शिकायतो से बच सकू ? ये सरपँच जिले के फरसाबहार जनपद के साज बहार की है । कुछ दिन पहले यहाँ के कुछ वार्ड पंच और उपसरपंच के द्वारा सरपँच और सचिव के विरूद्ध सीसी रोड निर्माण में गबन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी । इस शिकायत के बाद महिला सरपँच मंगलवार वार्ड पंचों के साथ कलेक्टर से मिलने पहुंची और शिकायतो का जवाब पेश करते हुए बताया कि पंचायत के कुछ वार्ड पंच और उपसरपंच के द्वारा उनसे हर काम मे कमीशन की मांग की जाती है और कमीशन नहीं देने पर उनके खिलाफ तरह तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाकर शिकायत की जाती है।

Advertisement

Advertisement


कलेक्टर को दिए गए लिखित आवेदन में सरपँच व वार्ड पंचों ने बताया कि जिस सीसी रोड की शिकायत की गई है वो सीसी रोड पूरी तरह बनकर तैयार है और ग्रामीण इसका लाभ उठा रहे हैं। सी सी रोड निर्माण कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र दिखाया और कलेक्टर  को बताया कि वह शिकायत झूठी है जिस कार्य को गबन बता रहे हैं वह पूर्ण हो चुका है और ग्रामीणों को उसका लाभ मिल रहा है ग्रामीणों ने भी इसकी पुष्टि की है । ग्रामीणो को सरपंच के कार्य से कोई शिकायत नहीं है परंतु कुछ पंच हर कार्य में कमीशन मांगते हैं जिसे सरपंच पूरा नहीं करती है  इसलिए बार-बार झूठा शिकायत करते हैं बार-बार झूठा शिकायत करने के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है सरपंच भी अपने आवेदन में झूठी शिकायत पर कार्यवाही के साथ पूछा है कि पंचायत मे ऐसा कौन सा फंड है जिससे कमीशन दिया जा सकता है बताएं ताकि झूठी शिकायत से बच सकूं और बार-बार मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान ना होना पड़े।



Advertisement

Advertisement

सरपँच सोनम लकड़ा का कहना है कि पूर्व में भी इस तरह की शिकायत करके उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई थी और इस तरह की शिकायतें आये दिन करते रहते है लेकिन अबतक के जॉच में सारी शिकायते निराधार पाई गयी है। सच्चाई से उन शिकायतो का कोई वास्ता नहीं है बस इन शिकायतों से उंन्हे मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News